दिल्ली और मुंबई में गैर-सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत अब 719 रुपए होगी, जबकि कोलकाता में यह 745, और चेन्नई में 735 रुपए होगी।
रसोई गैस (एलपीजी) की कीमत में वृद्धि की गई है। भारत में लगभग सभी घरों में एक एलपीजी कनेक्शन हैं और इसका उपयोग मुख्य रूप से खाना पकाने के उद्देश्य से किया जाता है। एलपीजी की कीमतों में वृद्धि सामान्य रूप से आम आदमी को प्रभावित करेगी। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली और मुंबई में गैर-सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत अब 719 रुपए होगी, जबकि कोलकाता में यह 745, और चेन्नई में 735 रुपए होगी। बढ़ोतरी से पहले, दिल्ली और मुंबई में समान कीमत 694, कोलकाता में 720.50 और चेन्नई में 710 रुपए थी। ये दरें 4 फरवरी 2021 से प्रभावी हैं।
यह भी पढ़ें – सरकारी कर्मचारियों के लिए बजट में क्या है अच्छा, जानिए !

चार महानगरों में 15 दिसंबर से प्रभावी इंडेन गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी की वर्तमान कीमतें कुछ इस प्रकार हैं:
दिसंबर 2020 में तेल कंपनियों ने एलपीजी की कीमतों में दो बार बढ़ोतरी की थी और जनवरी 2021 में एलपीजी की कीमत को अपरिवर्तित रखा था। इसलिए, फरवरी 2021 में, यह उम्मीद की गई थी कि तेल कंपनियां एलपीजी की कीमतों में वृद्धि करेंगी।
यह भी पढ़ें –अमेजन फांउडर छोडेंगे अपना पद, जानिए कौन बनेगा नया सीईओ ?

एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत राज्य द्वारा संचालित तेल कंपनियों द्वारा निर्धारित की जाती है और मासिक आधार पर संशोधित की जाती है। अंतरराष्ट्रीय ईंधन दरों और अमेरिकी डॉलर-रुपये की विनिमय दरों के आधार पर, कीमतें ऊपर या नीचे जा सकती हैं।
वर्तमान में भारत सरकार उपभोक्ताओं को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सब्सिडी प्रदान कर रही है। सिलेंडर खरीदने के बाद सब्सिडी राशि सीधे व्यक्ति के बैंक खाते में जमा हो जाती है।